{"_id":"5c66a525bdec22736d6a1ba5","slug":"131550230821-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकसाल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टकसाल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकसाल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आगामी जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू के टकसाल में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वुगेई राम पुत्र छैयलू राम निवासी उत्तर प्रदेश जो हाल में परवाणू के टकसाल में किराए के कमरे में रह रहा था, परवाणू के एक उद्योग में मजदूरी का कार्य करता था। उसने वीरवार देर रात अपने कमरे के समीप एक पेड़ से दुपट्टा बांध फंदा लगा लिया। इसकी सूचना शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा।