फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला सोलन के दो क्षेत्रों से पकड़ी चिट्टे और चूरा पोस्त की खेप

जिला सोलन के दो क्षेत्रों से पकड़ी चिट्टे और चूरा पोस्त की खेप

Sat, 01 Dec 2018 06:35 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन, परवाणू से पकड़ी चिट्टे और चूरा पोस्त की खेप
विज्ञापन

20.61 ग्राम चिट्टा और 446.020 ग्राम चूरा पोस्त
पुलिस ने उक्त सभी मामले में मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले के सोलन और परवाणू में पुलिस ने चिट्टा अज्ञैर चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसमें पुलिस ने 20.61 ग्राम चिट्टा और 446.020 ग्राम चूरा पोस्त की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परवाणू पुलिस नरयाल के समीप गश्त पर थी कि अमर वर्मा निवासी गांव सुलानी डाकघर ऑजी बाह्मणा, तहसील कंडाघाट जो जंगल के रास्ते से नरयाल के पास सड़क पर पहुंचा। जब उसने पुलिस को देखा तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे 4.220 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरे मामले में पुलिस नाकाबंदी के लिए आइशर गेट चौक पर तैनात थी कि एक गाड़ी कसौली रोड की तरफ से आई। जब उसे चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 446.020 ग्राम चूरा पोस्त बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी की पुष्टि गाड़ी चालक कालू उर्फ सुरेश कुमार गांव धग्गड़ डाकघर परवाणू के रूप में की। तीसरे मामले में सोलन पुलिस पुराना बस स्टैंड सोलन में गश्त पर थे कि उसी समय रेलवे स्टेशन से आने वाले रास्ते में दो व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक के लिफाफे लेकर आते हुए पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया जिसमें पुलिस ने अनमोल गुप्ता निवासी कसाई गली गोपीनाथ बिल्डिंग लोअर बाजार सोलन और सुमित जोशी निवासी अग्रवाल ट्रेंडिग कंपनी लोअर बाजार सोलन से 16.39 हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सभी मामले मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी सोलन शिव कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed