फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार बाजार में शनि मंदिर निर्माण के नाम पर दान मांग रहे तीन युवकों की धुनाई

कुनिहार बाजार में शनि मंदिर निर्माण के नाम पर दान मांग रहे तीन युवकों की धुनाई

Fri, 31 Aug 2018 11:23 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार बाजार में शनि मंदिर निर्माण के नाम पर दान मांग रहे तीन युवकों की धुनाई

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार बाजार में वीरवार को शनि मंदिर शिमला के नाम पर दान मांग रहे तीन व्यक्तियों की स्थानीय व्यापारियों ने जमकर खबर ली। ये तीनों शनि मंदिर शिमला की रसीद बुक छपवा कर पैसे इकट्ठे कर रहे थे। कुनिहार के कारोबारियों को इन पर शंका हुई तो उनसे कड़ी पूछताछ की। उनका सारा सामान कब्जे में ले लिया। इसमें उक्त तीनों युवक होशियारपुर पंजाब क्षेत्र के पाए गए। ये लोग शिमला में शनि मंदिर की रसीद बुक पर स्थानीय लोगों को ठग रहे थे।

रसीद बुक पर दिए पते पर जब कारोबारियों ने संपर्क साधा तो वहां कोई भी शनि मंदिर निर्माणधीन न होने की जानकारी मिली। कारोबारियों ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई की। इसके बाद उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वे झूठी रसीद बुक छपवा कर हिमाचल में ठगी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उनसे बाजार में इकट्ठा किया करीब तीन हजार रुपये शनि मंदिर हाटकोट के दान पात्रों में डलवाया गया। स्थानीय कारोबारी रुमित सिंह ठाकुर, अजय, रणजीत, संजय, अनिल, सुभाष, विनोद, पंकज, पवन ठाकुर, सुमित कारोबारियों ने तीनों पंचायतों और पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों पर नजर रखने की मांग की। हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि पंचायत भी ऐसे संदिग्ध लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed