फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जीप पलटने से होटल प्रबंधक की मौके पर मौत

जीप पलटने से होटल प्रबंधक की मौके पर मौत

Sun, 13 Jan 2019 06:33 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर-कसौली मार्ग पर घड़ी उद्योग के समीप पिकअप पलटने से निजी होटल प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सवार अन्य तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है जिसकी सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया। जहां पर होटल प्रबंधक (पिकअप चालक) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर से वाया गड़खल होकर कसौली तरफ जा रही एक पिकअप जिसे कसौली के एक निजी होटल में बतौर होटल प्रबंधक 25 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र विश्व सिंह निवासी ठां, गलोड़ (हमीरपुर) चला रहा था। जब वह घड़ी उद्योग के समीप पहुंचा तो उसकी गाड़ी सड़क के किनारे बने पैरापिट में टकराकर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन लोगों को चोटें आई हैं। गाड़ी की टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने गाड़ी चालक दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन लोग 22 वर्षीय भूमि दत्त पुत्र प्रकाश चंद निवासी भांजनी, 25 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र राज कुमार निवासी चाहत कसौली, 29 वर्षीय भगत सिंह पुत्र लायक राम निवासी गांव जुब्बड़ तहसील कसौली को चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है।

धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसमें पिकअप पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इसमें मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed