फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हिमुडा की टीम ने बद्दी में शुरू की अवैध निर्माण की जांच

हिमुडा की टीम ने बद्दी में शुरू की अवैध निर्माण की जांच

Wed, 29 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हिमुडा की टीम ने बद्दी में शुरू की अवैध निर्माण की जांच

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में जमकर हुए अवैध निर्माणों का मुद्दा विस में उठने के बाद हिमुडा प्रशासन हरकत में आ गया है। एक्सईएन आरसी भाटिया के नेतृत्व में परवाणू से आई एक विशेष टीम ने बद्दी में हुए अवैध निर्माणों की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सबसे पहले टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 व 2 का दौरा किया। हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष संजीव कौशल, वरिष्ठ उपप्रधान एसके शर्मा ने कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण से आई समिति को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि इन अवैध निर्माणों से हवा पानी तक रुक गई और दुकानों को आगे बढ़ाकर शोरूम में अपनी मर्जी से तबदील कर दिया। जहां एक दुकान पहले 10 फीट की थी, अब वह बीस फीट में तबदील हो गई है। इससे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा हुआ है। कई बाहरी लोगों के मकान हिमुडा से बाहर हैं, उन्होंने विभाग की पार्किंग पर कब्जा कर लिया है और रास्ते बना लिए हैं। संजीव कौशल ने बताया कि इस वार्ड में कई बाहरी लोगों ने हिमुडा की सीवरेज में कनेक्शन तक ले लिए हैं। हाउसिंग बोर्ड में अवैध बौरवेल और ट्यूबवेल की जानकारी भी सरकारी टीम को दी गई। वहीं तीन नंबर फेस में हुए अवैध निर्माण की जानकारी सोसायटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन


कई स्थानों पर मौके पर पाया गया कि जहां प्रशासन ने शौचालय बनाए थे, अब कोई सुविधा नहीं है। बाथरूम को स्टोर बना दिया गया है। हाउसिंग बोर्ड फेस-3 के प्रवेश द्वार जिन लोगों ने आवासीय प्लाट खरीदे थे, उनमें मकान न बनाकर दुकानें और खोखे बनाकर किराया वसूल रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। कई घरों में लोगों ने कैंटीनें और दुकानें खोली हुई हैं जबकि ये लोग कॉमर्शियल बिजली के बजाय घरेलू बिजली प्रयोग करते हैं। बिजली बोर्ड इस मुद्दे पर गौण है। घरेलू मकानों और पेइंग गेस्ट रखे हैं जिससे माहौल खराब हो रहा है। हिमुडा फ्लैट फेस-3 के प्रधान मनु शर्मा ने कहा कि विभाग कोई भी सुविधा नहीं दे रहा। मकान गिरने की कगार पर है। किसी में सीलन है तो किसी में पानी टपकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दिए निशानदेही के आदेश
जांच के लिए परवाणू से आए हिमुडा एक्सईएन आरसी भाटिया ने अपने एसडीओ नागेंद्र और जेई प्रदीप कुमारी को आदेश दिए वे विवादित लैंड की तहसीलदार से उचित निशानदेही करवाए। जिन लोगों ने अवैध निर्माण और कब्जे किए हैं, उनको नोटिस जारी करो। उनके साथ मौके पर प्रारूपकार अशोक गुप्ता भी मौजूद थे।


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
सबसे पहले जुलाई में अमर उजाला ने बद्दी की कॉलोनियों में अवैध निर्माणों और बोरवेलों का मुद्दा उठाया था। उसके बाद विधायक ने यही मुद्दा विस में उठाकर मामले को पुख्ता कर दिया है। सोमवार को दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने विस में बद्दी में अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया था। इस पर सरकार ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद ही हिमुडा हरकत में आ गया है। अब हिमुडा के फ्लैटों की पैमाइश करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed