{"_id":"5b5dbf894f1c1b48748b7b08","slug":"121532870537-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बेच डालीं कुनिहार से चुराई शटरिंग प्लेटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में बेच डालीं कुनिहार से चुराई शटरिंग प्लेटें
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। अर्की थाना के अंतर्गत शटरिंग की प्लेटें चोरी होने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। 21 जुलाई को कुनिहार के समीप से चारों ने शटरिंग की 142 प्लेटों पर हाथ साफ किया था। इसके बाद पुलिस इन चारों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
रविवार कोम सभी चारों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को शिमला, तीसरे को ओच्छघाट और चौथे को कुरुक्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि कुनिहार से चोरी की गईं प्लेटों को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र में बेचा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज की मदद से इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि सभी चारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन