{"_id":"5b44dd3b4f1c1bbd248b5814","slug":"121531239739-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में हरियाणा निवासी से 6.41 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन में हरियाणा निवासी से 6.41 ग्राम चिट्टा बरामद
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में युवक से 6.41 ग्राम चिट्टा पकड़ा
पुलिस ने देर रात ठोडो मैदान के पास गश्त के दौरान पकड़ा आरोपी
हरियाणा के कैथल का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने हरियाणी निवासी एक युवक से चिट्टे की खेप बरामद की है। आरोपी को सोमवार देर रात ठोडो मैदान के समीप एक होटल के पास पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान विजय ढल पुत्र माहीपाल ढल निवासी कोटला तहसील और जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार देर रात शहर में सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही पुलिस टीम करीब साढ़े 12 बजे जब ठोडो मैदान के समीप पहुंची तो उन्हें विजय ढल सड़क पर एक बैग उठाकर पैदल चलता हुआ नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने विजय को रोका और उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से 6.41 ग्राम हेेरोइन (चिट्टा) बरामद हो गया। आरोपी को पुलिस ने 22 मादक पदार्थ एवं स्वापक औषधीय निवारक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सोलन में पिछले कुछ दिनों से चिट्टे की खेप बरामद होने के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। करीब दस दिन में आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।