फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में शिमला जा रहे दंपति की कार पर गिरी दूसरी कार

कंडाघाट में शिमला जा रहे दंपति की कार पर गिरी दूसरी कार

Sun, 08 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में शिमला जा रहे दंपति की कार पर गिरी दूसरी कार
क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)।
नेशनल हाइवे पर कार पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल दाखिल किया गया है। घायल ही पहचान दयाल बत्ता निवासी कंडाघाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ऊपर की सड़क से एक गाड़ी के नीचे सड़क से गुजर रही दूसरी गाड़ी पर गिर गई। इसमें दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दूसरी गाड़ी में दंपति सवार था।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। गाड़ी में दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी सवार थे। यह गाड़ी जैसे ही एनएच पर एकांत होटल के पास पहुंची हाउसिंग बोर्ड सड़क से एक मारुति कार उनकी गाड़ी पर आ गिरी। इस गाड़ी में दयाल बत्ता सवार थे। दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो र्गइं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे 108 की मदद से कंडाघाट अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed