फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी के चक्का मोड़ पर कार में मिली युवक की लाश

बद्दी के चक्का मोड़ पर कार में मिली युवक की लाश

Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के चक्का मोड़ पर कार में मिली युवक की लाश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पुलिस स्टेशन बद्दी के तहत चक्का रोड पर एक माल के समीप खड़ी एक कार से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतक की पहचान गोबिंद ठाकुर (25) बद्दी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बद्दी निवासी गोविंद ठाकुर की बीती रात अपने पिता से करीब नौ बजे बात हुई तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच रहा है। काफी रात बीतने के बाद भी जब गोविंद घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। रात भर खोजने के बाद वीरवार सुबह जब कुछ लोग माल के समीप पहुंचे तो वहां गोविंद की कार खड़ी पाई गई।
विज्ञापन


कार के अंदर चालक के साथ वाली सीट पर गोबिंद ठाकुर मृत हालत में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी रानी बिंदु सचदेवा का कहना है कि इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed