फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिजली बिल न जमा करवाने पर 733 के कटेगें कनेक्शन, नोटिस जारी

बिजली बिल न जमा करवाने पर 733 के कटेगें कनेक्शन, नोटिस जारी

Sat, 16 Dec 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल न जमा करवाने पर 733 के कटेगें कनेक्शन, नोटिस जारी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
विद्युत बोर्ड सोलन ने नवंबर का बिल अदा न करने वाले घरेलू और व्यवसायिक 733 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से 11 लाख 32 हजार 323 रुपये की वसूली करना बाकी है। इसमें 483 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनसे बोर्ड ने 5 लाख 47 हजार 631 रुपये लेने हैं। इसके अलावा 234 व्यवसायिक उपभोक्ताओं से 5 लाख 49 हजार 419 रुपये और 16 उपभोक्ताओं के पास 35 हजार 273 रुपए फंसे हैं।

733 उपभोक्ताओं ने नवंबर का बिल अभी तक जमा नहीं किया है। इसके चलते बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते तो उनके बिजली के कनेक्शन कट जाएंगे। उधर बोर्ड ने उपभोक्ताओं बिल जमा करवाने के लिए 28 दिसंबर तक की राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


सरकारी विभाग के पास भी फंसा है पैसा
विद्युत बोर्ड के जहां लाखों रूपए घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पास फंसे हुए है। वहीं सरकारी विभागों से बोर्ड ने करोड़ों रूपए की वसुली करनी है। जिसमें काफी समय से सरकारी विभाग ही बोर्ड के पैसो को दबाए बकैठी है। एक और तो बोर्ड द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं सहित अन्य के एक या दो माह में बिल चुक्ता न करने पर कनेक्शन काटे जा रहे है। वहीं दूसरी सरकारी विभाग बोर्ड के करोड़ों रूपए का कर्जदार होने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते विद्युत बोर्ड को आर्थिक तंगी का सामान करना पड़ रहा है। जिसमें आईपीएच विभाग के पास करीब करोड़ रूपए, डीसी ऑफिस ढ़ेड करोड़, शिक्षा विभाग से 16 लाख, स्वास्थ्य विभाग के पास 34 लाख 72 हजार रूपए, कृषिविभाग से एक लाख 25 हजार रूपए फंसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेंगे बिल के काउंटर
विद्युत बोर्ड ने बिल जमा करवाने और लोगों की सुविधा के लिए 28 दिसंबर को अलग-अलग क्षेत्रों में काउंटर खोलने का फैसला लिया है। इसमें उपभोक्ता बिल जमा करवा सकते हैं। इसमें एक काउंटर सेर चिराग जौणाजी और चंबाघाट के समीप ब्रु्री में लगाया जाएगा। यहां पर उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करवा सकते हैं। यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं किए गए तो उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।


मोबाइल नंबर भी दर्ज कराएं
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ई. विपुल कश्यप सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह बिल 28 दिसंबर तक जमा करवा दें। यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं होते तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि बिल जमा करवाने के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी कार्यालय में दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed