फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नाके पर साढ़े तीन लाख का कैश बरामद

नाके पर साढ़े तीन लाख का कैश बरामद

Fri, 03 Nov 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
नाके पर साढ़े तीन लाख का कैश बरामद
रुपये
बद्दी (सोलन)। विधानसभा चुनाव के चलते जगह-जगह लगे पुलिस के नाके पर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। चुनाव आयोग ने आजकल पचास हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर दस्तावेज दिखाने का फरमान जारी कर रखा है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति पचास हजार से अधिक की नकदी ले जाता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पैसे को जब्त कर लिया जा रहा है। यह पैसा तभी रिलीज होगा जब संबंधित व्यक्ति इसका दस्तावेज दिखाएगा।
विज्ञापन

बद्दी थाना के प्रभारी मस्तराम नायक की अगुवाई वाली टीम ने बद्दी बैरियर पर नाके के दौरान एक वाहन की तलाशी लेने पर चालक से 3.50 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। वाहन चालक नकदी का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नकदी के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल निवासी बसंती बाग बद्दी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अब्दुल कार नंबर एचपर 12 ई-8088 में देर रात बद्दी बैरियर से गुजर रहा था। यहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे जांच के लिए रोका और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शराब की 39 पेटियां की गईं बरामद
पुलिस ने जिला भर अलग-अलग जगहों पर दबिश अभियान जारी है। इसमें पुलिस को भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने बरोटीवाला थाना पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकडने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने वाहन नंबर एचपी 12 जे 5176 को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को भगा ले गया। इसके बाद शाहपुर बैरियर पर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर इसमें से 39 पेटियां अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद की गईं। एसएचओ बरोटीवाला की अगुवाई में बरोटीवाला सड़क पर लगाए गए नाके के दौरान एक वाहन को पकड़ा गया। थाना प्रभारी बरोटीवाला जयराम डोगरा के नेतृत्व वाली टीम में एएसआई यादव चंद, एचसी पवन, आरक्षी जयदीप और संजीव कुमार ने बरोटीवाला सड़क पर यह नाका लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की कार्रवाई : एसपी
एसपी राहुलनाथ ने कहा कि नाके के दौरान पकड़ी गई नकदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आजकल जगह-जगह नाके लगा रखे हैं। इस दौरान हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed