फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   डेरा विवाद के चलते शामती गोलीकांड की तफ्तीश रोकी

डेरा विवाद के चलते शामती गोलीकांड की तफ्तीश रोकी

Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सोलन। डेरा विवाद का असर सोलन के शामती गोलीकांड की तफ्तीश पर भी पड़ा है। गोलीकांड के बाद फरार आरोपियों की तलाश कर रही हिमाचल पुलिस की टीमों को विवाद बढ़ने के बाद वापस बुला लिया है। इस मामले में तफ्तीश को फिलहाल पुलिस ने पूरी तरह रोक दिया है। पुलिस की कोई भी टीम बाहरी राज्य में नहीं है। शामती में जिम प्रशिक्षक को गोली मारने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों के हरियाणा या पंजाब में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस लगातार संदिग्ध इलाकों में दबिश दे रही थी। पिछले करीब एक सप्ताह से डेरा विवाद चर्चा में आने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन रोक दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शामती गोलीकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर ही अन्य दोनों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है। अब पुलिस माहौल शांत होने के बाद दोबारा से गिरफ्तार आरोपी की इनपुट पर टीम रवाना करेगी। पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि डेरा विवाद के दौरान दबिश रोकने के बावजूद आरोपी ज्यादा दूर नहीं गए होंगे। शामती में जिम ट्रेनर को आरोपियों ने तीन गोलियां मारी थीं। इससे ट्रेनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


आरोपी से हत्या का राज
नहीं उगलवा पाई पुलिस
21 दिन बाद भी खाली हैं हाथ पुलिस
सोलन। शामती गोलीकांड के आरोपियों को दबोचने की पुलिस की रणनीति फेल साबित हुई है। करीब 21 दिन से पुलिस सरगर्मी के साथ हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हुए शातिर देश के किस कोने में छिपे हैं यह राज भी अभी तक खुला नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले में गिरफ्तार किए आरोपी से अभी तक यह भी पता नहीं लगा पा रही है कि आखिर जिम प्रशिक्षक को हरियाणा और दिल्ली के शातिर अपराधियों ने किस रंजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपियों ने कहां अपने ठिकाने बना रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : एसपी
एसपी मोहित चावला ने कहा कि डेरा विवाद की वजह से जांच में देरी हुई है। डेरा विवाद के चलते ऑपरेशन टालना पड़ा था। लेकिन भविष्य में तेजी से प्रयास शुरू होंगे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करेगी। पूछताछ में जो इनपुट सामने आए हैं उन पर काम होगा। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed