{"_id":"5cb61230bdec2213ed0cd68e","slug":"111555436080-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन डिग्री कॉलेज के निकट चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन डिग्री कॉलेज के निकट चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन डिग्री कॉलेज के समीप पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक राजगढ़ सिरमौर का रहने वाला है जो काफी समय से कॉलेज के नजदीक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान विशाल चौहान निवासी विवेकानंद विहार शामती के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में शामती समेत अन्य इलाकों में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें विशाल चौहान के चिट्टे की तस्करी में संलिप्त होने की सूचना मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के कमरे में दबिश दी और मौके से चिट्टा बरामद कर लिया।
तलाशी के दौरान कमरे में दो प्रयोग किए और पांच बिना प्रयोग किए फॉल पेपर, एक सिरिंज और 2.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान निवासी चोकर तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।