फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आंजी में एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश में धरा हरियाणा का शातिर, साथी हुआ फरार

आंजी में एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश में धरा हरियाणा का शातिर, साथी हुआ फरार

Sat, 02 Mar 2019 06:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
आंजी में एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश में धरा शातिर
विज्ञापन

आंजी में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर फरार होने की कर रहा था कोशिश, साथी फरार
व्यक्ति की सूझबूझ से पकड़ा, हरियाणा के युवक से पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आंजी में एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकाल रहा था। उसने वहां खड़े एक व्यक्ति से कहा कि उसे एटीएम चलाना नहीं आता। वह उसके एटीएम से पैसे निकाल दे। उक्त व्यक्ति ने उसका कार्ड मशीन में डाला और उसका पिन नंबर डालने को कहा लेकिन इसके बाद एटीएम से पैसे नहीं निकले। उक्त व्यक्ति उसका एटीएम कार्ड अपने कार्ड से बदलकर वहां से बाहर चला गया। वहीं जब उक्त व्यक्ति को शक हुआ कि उसने उसका एटीएम अपने एटीएम के साथ बदल दिया है। इसके बाद उसने मौजूद सुरक्षा गार्ड को इसके बारे में बताया। सुरक्षा गार्ड की सहायता से व्यक्ति को कुछ ही दूरी में दबोच लिया। सड़क पर उसका एक साथी एचआर नंबर की गाड़ी में बैठा था जो मौके से फरार हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान अक्षय कुमार निवासी हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed