फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, कर्फ्यू जैसे हालात

परवाणू में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, कर्फ्यू जैसे हालात

Tue, 12 Feb 2019 09:30 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू में मंगलवार को दिनभर कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार को हुए घटनाक्रम के बाद परवाणू में 150 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों अमरनाथ गुट के हैं। पुलिस मामले में फायरिंग की शुरुआत करने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ में हरियाणा में उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही हिमाचल-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

परवाणू में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है। दहशत फैलाने के आरोपी लोगों को पहचान करने के लिए पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। अब परवाणू पुलिस इसमें संलिप्त आरोपियों की फोटो निकालकर सभी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फोरेंसिक टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने बारीकी से जांच की और दोनों मौकों से कई अहम जानकारियां जुटाईं। सूत्रों की मानेें तो परवाणू पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एक जगह पर रखने के पक्ष में नहीं है। सभी आरोपियों की पुलिस बार-बार लोकेश्न बदलेगी, जिससे की सभी को सुरक्षित रखा जाए। सोमवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को भी देर रात को धर्मपुर ले जाया गया था।

डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को कसौली कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसकी चार दिन की रिमांड मिली है। उन्होंने बताया कि शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी व फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद से मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed