फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कसौली के समीप खाई में गिरी कार दो गंभीर घायल

कसौली के समीप खाई में गिरी कार दो गंभीर घायल

Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
कसौली के समीप खाई में गिरी कार, दो गंभीर घायल
विज्ञापन

परवाणू-कसौली मार्ग पर शुक्रवार देर रात हादसा, पुलिस में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। कसौली-परवाणू मार्ग पर कसौली के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को परवाणू अस्पताल पहुंचाया जहां पर उक्त घायलों को इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कसौली-परवाणू संपर्क मार्ग पर एक कार परवाणू की तरफ जा रही थी। जब वह कसौली से कुछ दूरी पर पहुंची ही थी। अचानक से कार करीब 600 फीट खाई में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंची। इसके बाद एकदम से इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को खाई से निकालने के बाद उन्हें उपचार के लिए परवाणू अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उक्त दोनों घायल को इलाज चल रहा है। पुलिस ने उक्त घायलों की पहचान 24 वर्षीय कार चालक रोहित कश्यप पुत्र माया राम निवासी मकान नंबर 496 समाधी गेट मनीमाजरा चंडीगढ़, 26 वर्षीय गुरमीत कौर पुत्री सुच्चा सिंह निवासी मकान नंबर 593 रामदरवार चंडीगढ़ के रूप में की है। एएसपी सोलन शिवकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed