{"_id":"5c3c88c1bdec2273371b8df7","slug":"111547471041-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर यूनियन विवाद पर जल्द गिरफ्तारी की मांग, महिलाओं ने मांगी परिवार की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर यूनियन विवाद पर जल्द गिरफ्तारी की मांग, महिलाओं ने मांगी परिवार की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर यूनियन विवाद पर जल्द गिरफ्तारी की मांग
महिलाओं ने मांगी परिवार की सुरक्षा, विवाद के बाद दहशत में लोग
पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर लगाए सुरक्षा कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कैंटर यूनियन विवाद के बाद लोग दहशत में हैं। अमरनाथ शर्मा गुट की महिलाओं ने इस सिलसिले में थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में भगौड़े आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी से मिलने पहुंची महिलाओं ने विवाद में गोलियां चलने के बाद परिवार के प्रति चिंता भी जाहिर की है।
परवाणू में कैंटर यूनियन विवाद को लेकर बावा व अमरनाथ शर्मा के समर्थकों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवा में फायर करने और कट्टा दिखाने के अलावा मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज की। लेकिन मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। महिलाओं ने पुलिस से बावा गुट के समर्थकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की भी बात कही है।
थाना प्रभारी श्याम तोमर का कहना है कि पुलिस जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रही है। इसके चलते पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 100 हथियारबंद पुलिस जवानों की तैनाती भी परवाणू क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर की गई है।