{"_id":"5bfd77abbdec224173176097","slug":"111543337899-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल पंचायत में दूर होगी पेयजल किल्लत, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसाल पंचायत में दूर होगी पेयजल किल्लत, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसाल के लिए बिछेगी मोटी पाइप
लाइन, दूर होगी पेयजल किल्लत
पंचायत के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
20 एमएम की जगह अब 32 एमएम की पाइप बिछेगी, लोगों को मिलेगा ज्यादा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बसाल पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पेयजल की कमी नहीं रहेगी। आईपीएच विभाग ने बसाल में पेयजल सप्लाई लाइन को मोटा करने का काम शुरू कर दिया है। पेयजल लाइन की करीब 12 एमएम मोटाई बढ़ाई जा रही है। पहले बसाल पंचायत में 20 एमएम की पाइप से पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 32 एमएम कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के सभी परिवारों को सुचारु रूप से पानी की सप्लाई मिलेगी। वर्तमान में काफी पुरानी पेयजल पाइपलाइन से सप्लाई की जा रही है। इस कारण लोगों को सुचारु पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब लोगों को पेयजल से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार सोलन से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसाल पंचायत के देवली की सैर, मोली, नालटू, शडोआ, धाला सहित अन्य गांव के सैकड़ों लोगों के लिए बिछाई गई पाइपलाइन बहुत पुरानी और छोटे आकार की है, जो कि उक्त क्षेत्र की जनसंख्या के लिए नाकाफी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस समस्या को देखते हुए आईपीएच विभाग से यहां के लिए नई और मोटे आकार की पाइप लाइन सुविधा देने की मांग की थी। इसके बाद अब आईपीएच विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
इनसेट
लोगों को मिलेगी सुचारू पेयजल सप्लाई
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता भानू ने बताया कि बसाल पंचायत के गांव में बिछी पाइप लाइन बहुत पुरानी और छोटे आकार की थी। इसके चलते विभाग के कर्मचारियों को भी पानी सप्लाई करने काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब विभाग की ओर से उक्त क्षेत्र में करीब 750 मीटर 32 एमएम की पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे यहां के लोगों को बहतरीन पेयजल सप्लाई सुविधा मिलेगी।