{"_id":"5b6afab34f1c1b9f3e8b5c72","slug":"101533737651-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी खड्ड मार्ग पर कार गिरी, हादसे में पांच स्कूली छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्वनी खड्ड मार्ग पर कार गिरी, हादसे में पांच स्कूली छात्र घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्वनी खड्ड मार्ग पर पलटी कार, पांच घायल
हड़ताल के चलते निजी वाहन में पहुंचाए अस्पताल, तीन पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जोणाजी रोड पर बजरोल के पास एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच नाबालिग छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। राष्ट्रीय एंबुलेंस की हड़ताल के चलते स्थानीय लोगों ने निजी कार में घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान गिरिश निवासी दाड़लाघाट, लक्ष्मीदत्त निवासी कथेड़ और नाबालिग चालक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल दो अन्य अक्षित झा और हिमांशु निवासी चंबाघाट सोलन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी घायल स्कूल से छुट्टी के बाद घूूमने निकले थे। अश्वनी खड्ड मार्ग पर अचानक उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने निजी गाड़ी से घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों को उपचार देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए तीन को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार का कहना है कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। हादसे के पांचों घायल नाबालिग हैं। पुलिस उनके परिजनों से बातचीत कर रही है।