फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में बारात लेकर जा रही टैक्सी को कार चालक ने मारी टक्कर

कंडाघाट में बारात लेकर जा रही टैक्सी को कार चालक ने मारी टक्कर

Thu, 02 Aug 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
बारात लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, दूल्हा घायल
विज्ञापन

कंडाघाट में बारात लेकर जा रही गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। बारात लेकर शोघी जा रही एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में दूल्हे समेत बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने टैक्सी चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक विजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपनी टैक्सी में दूल्हा, बाराती एक महिला, तीन व्यक्तियों को लेकर शोघी के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह मेहता पेट्रोल पंप कंडाघाट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में बैठी महिला, उसके पति और दूल्हे को चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed