फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गाय के पागल होने से बेरटी गांव में दहशत, सोलन अस्पताल पहुंचे 35 लोग

गाय के पागल होने से बेरटी गांव में दहशत, सोलन अस्पताल पहुंचे 35 लोग

Mon, 14 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। डांगरी पंचायत के बेरटी दयोला गांव में गाय के पागल होने और अचानक उसकी मौत हो जाने के बाद दशहत का माहौल है। गाय के संपर्क में आने वाले एक ही परिवार के 35 लोग रविवार को सोलन अस्पताल पहुंच गए। इन सभी को अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन लगाए गए हैं ताकि गाय के संपर्क में आने से पैदा हुआ असर खत्म हो सके। अस्पताल प्रबंधन ने पागल गाय के संपर्क में आने वाले सभी सदस्यों को इंजेक्शन लगा कर घर भेज दिया है। पीड़ित रूप राम ने बताया कि उनके पास एक गाय थी। जो 10 अगस्त से कुछ नहीं खा-पी रही थी। उन्होंने उसकी जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया जिसने जांच के बाद गाय के पागल होने की बात कही। रूप राम के अनुसार यह गाय 11 अगस्त की सुबह मर गई। हालांकि गाय दूध नहीं देती थी लेकिन उसे अन्य दुधारू गायों के साथ एक ही गौशाला में रखा गया था और सभी मवेशी एक साथ ही घास खा रहे थे। परिवार के सदस्य दूसरी दुधारू गाय का दूध इस्तेमाल में लाते थे। गाय के मरने के बाद उन्होंने पशु चिकित्सक को दोबारा बुलाकर अन्य पशुओं को इंजेक्शन लगाए। पीड़ित के अनुसार पशु चिकित्सक की सलाह पर ही वे सभी रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे हैं। इस मौके पर एक अन्य ग्रामीण चंद्र कुमार ने बताया कि सभी लोग दहशत में थे। अस्पताल में उन्हें उचित डॉक्टरी सलाह व उपचार मिला है, जिससे अब वे राहत महसूस कर रहे हैं।


अस्पताल में दिया उपचार : डॉ. राजन
उधर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि अस्पताल आने वाले सभी लोगों का उपचार करना अस्पताल प्रबंधन का दायित्व है। जो भी लोग अस्पताल आए हैं उन्हें पूरा उपचार दिया गया है। सभी को इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है। मामले के संबंध में सभी अपडेट सोमवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed