फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुबाथू में दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सुबाथू में दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। क्षेत्र में नशाखोरी का धंधा करने वालों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देर शाम सुबाथू क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों पर हुई दबिश के बाद दो लोगों को भारी मात्रा में चरस व शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक दर्जी का काम करता है जबकि दूसरे आरोपी पर इसी क्षेत्र में वाहन से नशे की सप्लाई देने का आरोप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा है और इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दर्जी की दुकान चलाने वाले राकेश कुमार निवासी नयाग्राम की दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान से तलाशी के दौरान 929 ग्राम चरस व 419 बोतल अंग्रेजी शराब और 480 बोतल देसी शराब की बरामद की। आरोपी ने इन्हें दुकान के अंदर गुप्त रूप से छिपा रखा था। पुलिस का अभियान यहीं नहीं रुका। देर रात इसी मार्ग पर दौड़ रही एक गाड़ी एचपी64ए-4158 को पुलिस ने रात साढ़े 12 बजे निरीक्षण के लिए रोका। गाड़ी से निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 972 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान रणदीप सिंह निवासी नयाग्राम के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है।

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस देर रात तक गश्त अभियान चलाएगी और भनक लगने पर ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस न खुद सोएगी और न ही नशा तस्करों को सोने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि सोलन से नशे के पूरी तरह खात्मे के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed