{"_id":"62126f18539a38770f2ef1d7","slug":"crime-solan-news-sml4002227124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह कंपनियों से आने वाले अकेले कामगारों को अपना निशाना बनाते थे और उनसे फोन छीन कर भाग जाते थे। पुलिस ने इन चोरों से नौ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े सभी आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मानपुरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। गिरोह में स्थानीय युवक शामिल हैं।
पुलिस ने मानपुरा निवासी मनीष कुमार, किशनपुरा निवासी गुरजिंद्र सिंह, मानपुरा निवासी मिथुन, करण और पंजाब के कीरतपुर निवासी विरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष कुमार मोबाइल चुराने के लिए कार में बैठा रहता था। अपनी पहचान बतौर कंपनी कांट्रेक्टर बताकर कामगार को मोबाइल नंबर देता था। यही नहीं स्वयं कामगार के मोबाइल में नंबर फीड करने के बाद कार स्टार्ट कर फरार हो जाता था। इसके अलावा अन्य लोग बिना नंबर की बाइक पर अकेले जाते कामगार का मोबाइल छीन कर भाग जाते थे।
पंजाब के कीरतपुर निवासी विरेश कुमार को यह मोबाइल बेचते थे। विरेश कुमार ने पुलिस ने छह मोबाइल रिकवर किए हैं। जबकि गुरजिंद्र के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मोबाइल चोर गिराह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी ओर लोग भी गिरोह में शामिल हो सकते है। डीएसपी नवदीप सिंह ने पांच मोबाइल चोरों को पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।