{"_id":"5ea861138ebc3e90b12df330","slug":"crime-solan-news-sml331584343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर भड़के बाबा अमरदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर भड़के बाबा अमरदेव
Tue, 28 Apr 2020 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
बाबा अमरदेव
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पालघर के बाद अब उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर साधु समाज नाराज है। रामलोक मंदिर सोलन के संस्थापक बाबा अमरदेव ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना के खिलाफ साधुओं की सुरक्षा के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। वे साधुओं की हत्या में संलिप्त लोगों को सीधे फांसी देने की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इन सभी मांगों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
साधुओं की निर्मम हत्या के मामले बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि साधुओं की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पालघर में पहली घटना थी उसके बाद अब उत्तर प्रदेश में दूसरी घटना सामने आई है। पालघर में पुलिस सख्त कदम नहीं उठा पाई थी। जिसकी वजह से अब देश भर में साधुओं पर हमले की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी ऐसे हालात का एक बार सामना कर चुके हैं, लेकिन अब वे देश भर के साधुओं की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन