फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Created awareness regarding the roles and responsibilities of MC members.

Solan News: एमसी सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक

Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Created awareness regarding the roles and responsibilities of MC members.
सोलन में एमसी सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग लेते सद
सोलन में परियोजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । जिला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत प्रबंधन समिति के लिए भूमिका एवं जिम्मेदारी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष गुप्ता ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने समिति के बेहतर संचालन के लिए पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, सामूहिक निर्णय प्रक्रिया और टीम भावना के महत्व पर विशेष बल दिया और सदस्यों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के जिला परियोजना निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर एमसी सदस्यों की भूमिका व जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे और विस्तृत जानकारी साझा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन के विषय विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार सहित खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन तथा नाहन की 15 उप-परियोजनाओं के प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed