{"_id":"6133b40f8ebc3e7d14330ffd","slug":"cracks-on-kalka-shimla-nh-near-kumarhatti-solan-news-sml382670216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी के समीप एनएच-5 पर पड़ी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी के समीप एनएच-5 पर पड़ी दरारें
विज्ञापन
कुमारहटी में हाईवे पर सड़क पर पड़ रही दरारें। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कुमारहट्टी के समीप सड़क पर दरारें पड़ गई है। इसे लेकर यहां पर कंपनी ने सुरक्षा के चलते बेरिकेड लगा दिए हैं। हालांकि सड़क पर पड़ी दरारों को फोरलेन कंपनी ने सीमेंट से भरा दिया है। इसके बावजूद अब यहां पर सड़क धंसने का खतरा मंडरा रहा है। यहां से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
जानकरी के अनुसार कुछ दिनों पहले कालका-शिमला एनएच-5 पर कुमारहट्टी के समीप सड़क पर दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। इसके बाद कंपनी ने यहां पर दरारों को सीमेंट से भर दिया है। इससे पहले भी इस जगह को फोरलेन में बदलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। इसके चलते लगभग सौ मीटर के पैच में लेवल नहीं बना है। इस समस्या को देखते हुए फोरलेन कंपनी ने फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भी दिया है। फोरलेन निर्माता कंपनी की माने तो इस जगह के ठीक नीचे से रेलवे लाइन होने के चलते काफी परेशानी आ रही है।
नेशनल हाईवे पर कई बार दरारें पड़ने और धंसने के मामले आ चुके हैं। कई बार हाईवे वनवे भी चला है। हालांकि इन जगहों को ठीक कर दिया है लेकिन अभी दरारें आने के मामले आ रहे हैं। फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ई. बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी में सड़क पर दरारें पड़ी हैं। इनको ठीक कर दयिा जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया गया है।