फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CPI(M) team including former MLA Rakesh Singha reached Chester Hill

Solan News: पूर्व विधायक राकेश सिंघा सहित माकपा की टीम पहुंची चेस्टर हिल

Wed, 01 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) team including former MLA Rakesh Singha reached Chester Hill
चेस्टर हिल सोलन घोटाले की जांच करती सीपीआईएम राज्य व सोलन जिला की टीम। स्रोत : माकपा
चेस्टर हिल में अधिकारी पर भूमि घोटाले के लगाए गए हैं आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चेस्टर हिल में घोटाले के आरोपों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की टीम मंगलवार को सोलन पहुंची। इसमें पूर्व विधायक राकेश सिंघा व माकपा नेता संजय चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने चेस्टर हिल में जाकर मौका देखा। गौरतलब है कि चेस्टर हिल और भूमि घोटाले को लेकर माकपा ने एक उच्च अधिकारी की संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। वहीं इसकी जांच के लिए माकपा ने एक टीम का भी गठन किया है। उन्होंने इसे लेकर शिमला में प्रेसवार्ता भी की थी और कहा था कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वह सचिवालय का घेराव करेंगे। इस टीम में संजय चौहान, राकेश सिंघा, विजेंद्र मेहरा, राजेंद्र चौहान, मोहित वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, एडवोकेट राम लाल कौशल, एडवोकेट कुशाल चांटा, एडवोकेट नीतीश ठाकुर, एडवोकेट राकेश कुमार, विकास ठाकुर, टेक चंद ठाकुर, चंद्रदत्त शर्मा, पुनीत ठाकुर, केशव ठाकुर, आशा जिंटा, संजीव कुमार, रोहित शर्मा, विकास बिरसांटा, साहिल जिंटा, भूमित ठाकुर, एमएस पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed