फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Corporation's ambulance will also provide services in the regional hospital, Congress MLA Dhaniram Shandil had given a gift three months ago

क्षेत्रीय अस्पताल में भी सेवाएं देगी निगम की एंबुलेंस

Tue, 17 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम कार्यालय की एंबुलेंस अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी सेवाएं देगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ निगम ने समझौता किया है। आपातकालीन सेवाओं के लिए निगम की ओर से एंबुलेंस अस्पताल भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गौर हो कि कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल ने करीब तीन माह पूर्व यह एंबुलेंस निगम को भेंट की थी। इतने समय से यह एंबुलेंस कार्यालय में एक ही जगह पर खड़ी है। नगर निगम के अधिकतर वार्डों में कोई भी एंबुलेंस मार्ग नहीं है। जिस पर विपक्ष ने भी नगर निगम के नेताओं पर पलटवार किया था। इसके बीच निगम ने अब नया फैसला लिया है।
विज्ञापन

वहीं, कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर भी निगम अपने सभी वार्डों में इस एंबुलेंस के जरिये सेवाएं देगा। उधर, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि नगर निगम कार्यालय की एंबुलेंस अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी सेवाएं देगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ निगम ने टाईअप कर लिया है। शहर में आपातकालीन स्थिति पर नगर निगम की एंबुलेंस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed