फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Container collided with passer-by in Horticulture, death

Solan News: बागवानियां में कंटेनर ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागवानियां में कंटेनर ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

मृतक व्यक्ति यूपी के कानपुर का रहने वाला था
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर बागवानियां के पास एक कंटेनर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति दलीप कुमार पुत्र बाबूराम यूपी के जिला कानपुर देहात तहसील देहरापुर के गांव उड़नवांपुर का रहने वाला था।
दलीप कुमार शाम को अपने कमरे पर पैदल जा रहा था दूसरी ओर से आ रहे कंटेनर ने उसे उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य मामले में नालागढ़ नंगल मार्ग पर एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक पंजेहरा निवासी राममूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed