फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction work of artificial insemination training institute started in Darlaghat

Solan News: दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 21 Mar 2025 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में पशु चिकित्सालय के समीप कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह संस्थान हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान होगा, जिसमें पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संस्थान के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दाड़ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर और इकाई अध्यक्ष दाड़ला मनोज गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की घोषणा की थी, जिसके भवन निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी के नेतृत्व में अर्की में विकास कार्य हो रहे हैं। दाड़लाघाट कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दाड़ला कांग्रेस इकाई ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष के अंत तक इस भवन का लोकार्पण कर दिया जाएगा। दाड़लाघाट से वाया कोटला नुम्हाला शिवनगर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए सीएम व विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed