फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction of new roadside drains has begun in Shamti; the facility will be available soon.

Solan News: शामती में सड़क किनारे शुरू हुआ नई नालियों का निर्माण, जल्द मिलेगी सुविधा

Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Construction of new roadside drains has begun in Shamti; the facility will be available soon.
शामती में नई नली का निर्माण करते कर्मचारी। संवाद
नालियां जाम होने के कारण सड़क पर आता था गंदा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने शुरू किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते शामती में खराब नालियों के कारण हो रही परेशानियों से जल्द राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर नई नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां नालियां जाम होने और सड़क पर गंदा पानी आने की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। साथ ही इससे कूड़े का पानी के साथ फैलने का डर भी नहीं होगा।
यहां समय पर कूड़ा न उठने के कारण रोजाना कूड़े के ढेर लगे रहते थे। ऐसे में कूड़ा कई बार सड़क किनारे बनी नालियों में चला जाता था। ऐसे में नाली जाम होती थी और गंदा पानी सड़क पर चारों ओर फैल जाता था। इससे यहां लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही विभाग की ओर से कुछ समय पहले बिछाए गए पेवर के उखड़ने का भी डर बना रहता था। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाया और विभाग तक लोगों की समस्या को पहुंचाया। इसके बाद विभाग ने सक्रिय होकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर पहले यहां पेवर बिछाई गई थी, अब उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए सड़क किनारे नालियां बनाई जा रहा है। इससे यहां सड़क पर आते पानी की समस्या का समाधान होगा साथ ही लोगों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी। - रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed