{"_id":"628e5dc611773b07c826ba8c","slug":"construction-of-new-hospital-building-in-solan-s-kathed-to-start-from-june-solan-news-sml409970966","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथेड़ में नए अस्पताल भवन का निर्माण जून में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथेड़ में नए अस्पताल भवन का निर्माण जून में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में बनने वाले नए अस्पताल का कार्य जून में शुरू होगा। सरकार से बजट जारी करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) और ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा।
दूसरे चरण में ओपीडी समेत वार्ड का निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार ने कार्य को तेजी से करने के लिए पहले चरण में 20 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। दो करोड़ रुपये एमसीएच के लिए अस्पताल प्रशासन के पास पहले से ही पड़ा था। अस्पताल निर्माण पर 90.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल का नया भवन बनाने के लिए कथेड़ में 79 बीघा जमीन जूून 2019 स्वास्थ्य विभाग के नाम हुई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. अरविंद शर्मा ने बताया कि 22 करोड़ रुपये इस कार्य के लिए आ चुके हैं। एक जून को टेंडर खुलेगा जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
350 बिस्तरों का होगा अस्पताल
क्षेत्रीय अस्पताल के लिए प्रस्तावित नया अस्पताल 350 बिस्तरों का होगा। इसमें 300 बिस्तर सामान्य अस्पताल में होंगे जबकि 50 बिस्तर ट्रॉमा सेंटर में होंगे। अस्पताल की निचली मंजिल से ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट और स्ट्रेचर मार्ग की व्यवस्था होगी। भूकंपरोधी तकनीक पर भवन को परखा जाएगा।