{"_id":"6181510d2a86255c411e952a","slug":"congress-waved-the-flag-in-arki-solan-news-sml389149024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में कांग्रेस ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की में कांग्रेस ने लहराया परचम
विज्ञापन
अर्की विधायक पद की जीत हासिल करने के बाद संजय अवस्थी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। विधानसभा क्षेत्र अर्की में कांग्रेस ने उपचुनाव में परचम लहराया है। पहले राउंड से आगे चले कांग्रेस उम्मीदवार संजय अवस्थी ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और अंत में 3277 वोटों से जीत हासिल की है।
यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद खाली हुई थी और यहां से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ही जीत दर्ज की है। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी को 30798 मत पड़े। इसके अलावा भाजपा के प्रत्याशी रतन सिंह पाल को 27579 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 547 मत और लोगों ने नोटा बटन को 1622 बार दबाया है। वहीं, 200 अर्की में कांग्रेस की बेहतरीन जीत का जश्न विभिन्न जगहों पर मनाया है।
गौर रहे कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपनिर्वाचन में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था। इसमें 92,609 मतदाताओं में से 58,924 वेलिड मत पड़े, जबकि एक सौ वोट रिजेक्ट भी हुए हैं। निर्वाचन क्षेत्र अर्की से उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा से रतन सिंह पाल, कांग्रेस से संजय अवस्थी और जीतराम निर्दलीय मैदान में थे। अर्की में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतणगना के लिए 26 राउंड में विधायक पद का फैसला हुआ। इस कार्य के लिए छह मतगणना टेबल स्थापित किए गए थे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक मतगणना सूक्ष्म पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
करीब बारह बजे स्पष्ट हो गई स्थिति
अर्की उपचुनाव के नतीजे को लेकर बारह बजे तक स्थिति स्पष्ट हो गई। हालांकि मतगणना केंद्र में इस दौरान तक कुछ राउंड किए जाने थे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस की जीत को लेकर बधाइयां देनी शुरू कर दी थीं। वहीं, कई जगहों में कांग्रेस के नारे भी गूंजने शुरू हो गए।
इंटरनेट ने आसान किए नतीजे
आधुनिक युग में इंटरनेट का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। चुनावी नतीजे देखने के लिए भी लोगों ने इंटरनेट का खूब प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से ही लोगों ने इंटरनेट पर चुनाव आयोग की साइट पर नतीजे देखने शुरू कर दिए और आखिरी राउंड तक डटे रहे।