{"_id":"60e09b3a8ebc3eb83e42d8f2","slug":"congress-stages-jan-akrosh-rally-in-solan-louds-protest-against-modi-and-centre-solan-news-sml375725682","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का हल्ला बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। इसका सीधा उदाहरण कुल्लू में नितिन गडकरी के दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें पीएम बनाने के नारे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में सीएम बदले जा रहे हैं, उसका असर हिमाचल में भी देखने को मिलेगा।
शनिवार को कुलदीप सिंह राठौर सोलन में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ निकाली जन आक्रोश रैली के दौरान यह बात बोल रहे थे। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। इससे निम्न वर्ग के साथ मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भी घर चलाना मुश्किल हो चुका है। देश और प्रदेश में लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। बेरोजगारी प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसान-बागवान इस सरकार के गलत फैसलों का शिकार हो रही हैं। केंद्र सरकार ने जो काला कानून लाया है, उसे लेकर किसान सड़कों पर हैं लेकिन सरकार उनकी बात दरकिनार कर रही है। इस दौरान विधायक धनीराम शांडिल, विधायक लखविंदर राणा, पूर्व विधायक राम कुमार, जिला कांग्रेस प्रभारी केवल सिंह पठानिया, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश की महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान, ठाकुर दास शर्मा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।