फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress joins BJP Six white snakes turned black: Kushal

भाजपा से मिलकर कांग्रेस के छह सफेद नाग हुए काले : कुशल

Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने बागी विधायकों पर खड़े किए कई सवाल
विज्ञापन

राजनीतिक जिहाद और सत्ता की भूख का भी लगाया आरोप
कहा भाजपा का मिशन लोटस हो चुका है पूरी तरह से फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांग्रेस बागी विधायकों को काले नाग की संज्ञा दिए जाने पर माहौल अभी भी गरमाया हुआ है। अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने इसे राजनीतिक जिहाद से जोड़ दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस के छह सफेद नाग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काले नाग बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस के साथ थे तब उनपर विधायक रूप में मणि लगी लगी हुई थी। जैसे ही वे भाजपा के साथ मिले वैसे ही उनकी मणि निकाल ली गई और वह काले नाग बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन विधायकों को ठीक संज्ञा दी है। क्योंकि छह विधायकों ने भाजपा के भ्रष्टाचार युक्त भूमाफिया के साथ मिलकर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई प्रकार के आरोप भी लगाए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता की भूख है। इसी के चलते राज्यसभा चुनाव के अगले दिन सुबह 7:00 बजे ही राज्यपाल से मिलने चले गए। लेकिन उनका मिशन लोटस पूरी तरह से फेल कर दिया है। 15 माह से भाजपा को विपक्ष में बैठना मुश्किलों भरा लग रहा है। इसके चलते उन्होंने विधायकों को ही लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई गारंटियां हैं। उसमें एक ओर भी गारंटी शामिल कर देनी चाहिए दी है कि जहां भी कांग्रेस या अन्य सरकारें हैं उसे चलने नहीं देंगे। भाजपा को जनता की सेवा का इतना ही लोभ है तो पिछली बार डबल इंजन की सरकार के दौरान क्यों सही से कार्य नहीं कर पाए। प्रश्न किया कि वह क्यों मिशन रिपीट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर आज तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। भाजपा में अगर दम है तो लो-कांफिडेंस विधानसभा में लेकर आए।
विज्ञापन


इनसेट
धूमल और अनुराग से मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि अगर राजेंद्र राणा बीजेपी में आते हैं तो क्या पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उन्हें मान लेंगे। क्या वह राणा के लिए वोट मांगने जाएंगे। उन्होंने प्रो. धूमल और मंत्री अनुराग से इसका जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा का बड़ा हाथ है। इसलिए उन्हें सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed