{"_id":"58b824ed4f1c1bbd568345e5","slug":"congress-becom-angry-on-increase-of-cylnder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस भड़की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस भड़की
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक में गैस के सिलेंडरों के बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक में गैस के सिलेंडरों के बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई पर विराम लगाने में नाकाम रही है। ऊपर से महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है और जनता इससे त्रस्त है। कहा कि महंगाई से आम आदमी के होश उड़ रहे हैं तो भाजपा नेता सत्ता में मदहोश है।
विज्ञापन
आगामी विस चुनाव में महंगाई भाजपा की कमर तोड़ेगी। बैठक विश्राम गृह अर्की में हुई। इसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विस चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए आदेशों पर चर्चा की गई। इसमें मतदाता सूची में 60 मतदाताओं पर एक सूची अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष बनाने के बारे निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा जानकारी दी गई कि हर बूथ पर दो बीएलओ नियुक्त कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाएगी। बूथ स्तर पर बैठकें करके हर बूथ पर कमेटियां गठित कर उनकी सूची 31 मार्च तक प्रदेश कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा अर्की क्षेत्र में बस सेवा में सुधार करने का आग्रह किया और रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
मंडल को बताए बिना न कराएं मंत्रियों के दौरे
कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया अर्की विस क्षेत्र में मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम मंडल अर्की के संज्ञान में तथा विश्वास में लेकर दौरे करवाए जाएं। बिना मंडल के यदि कोई कार्यक्रम होता है तो उसका समस्त कार्यकर्ता विरोध करेंगे। केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा गैस के सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी करने पर निंदा की गई।