{"_id":"6a343c1f7135d14790002774","slug":"congress-backed-candidate-becomes-chairperson-of-kandaghat-bdc-solan-news-c-176-1-ssml1044-171914-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट बीडीसी में कांग्रेस समर्थित बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट बीडीसी में कांग्रेस समर्थित बने अध्यक्ष
विज्ञापन
कंडाघाट बाजार में विजय रैली निकलते कंडाघाट ब्लॉक के नवनियुक्त बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद
भाजपा समर्थित चुने उपाध्यक्ष , सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, दोनों दलों ने बाजार में निकाला विजयी जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/कंडाघाट(सोलन)। पंचायत समिति कंडाघाट के चुनाव वीरवार को संपन्न हुए। यहां पर अध्यक्ष पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा किया। सर्वसम्मति से यह चुनाव संपन्न हुए। इसमें बांजनी वार्ड से कांग्रेस समर्थित इंदिरा देवी को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि क्वारग वार्ड के भाजपा समर्थित सदस्य ज्ञान ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
15 सदस्यीय बीडीसी वाले कंडाघाट में सात सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं जबकि छह सदस्य भाजपा समर्थित हैं। वहीं दो सदस्य आजाद हैं। ऐसे में सर्वसम्मति से चुनाव के बाद यहां पर दोनों के खाते में एक-एक सीट गई है। इससे पहले 11 जून को यहां पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष को लेकर बैठक बुलाई गई थी, मगर उस दिन कोई सदस्य नहीं पहुंचा, जिससे चुनाव रद्द हो गए थे। अब वीरवार को यहां पर सर्वसम्मति से सदस्य चुन लिए गए। वहीं पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा देवी के अध्यक्ष बनने पर कंडाघाट बाजार में जुलूस निकाला। इस जुलूस में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर और कर्नल संजय शांडिल भी शामिल रहे। वहीं बाद में उपाध्यक्ष बनने पर ज्ञान ठाकुर के भाजपा समर्थकों ने भी कंडाघाट बाजार में जुलूस निकाला। एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि आपसी तालमेल व सर्वसम्मति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।