फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Concern expressed over increasing drug addiction

Solan News: बढ़ते नशे पर जताई चिंता

Wed, 07 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गढ़खल कसौली पंचायत में लोक चेतना मंच ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उत्तर हिमालय क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से सतत विकास के लिए गढ़खल कसौली पंचायत में बैठक हुई। यह बैठक लोक चेतना मंच संस्था के सौजन्य से जन संगठन के लीडर सदस्यों के लिए आयोजित की गई।
बैठक में लोक चेतना मंच के प्रोग्राम एसोसिएट दीपक पोखरियाल, समन्वय समिति सदस्य निर्मल चंदेल, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रवती सहित पंचायत प्रधान भी उपस्थित रहे। बैठक के पहले सत्र में लोक चेतना मंच संस्था और परियोजना की जानकारी महिलाओं को दी गई। दूसरे सत्र में गांव की सार्वजनिक समस्याओं पर चर्चा कर सूचीबद्ध किया गया।
विज्ञापन

चर्चा में जंगली जानवरों द्वारा खेती को नुकसान पहुंचाने, नशे के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा गांव के लिए एंबुलेंस रोड न होना और समय पर रसोई गैस की आपूर्ति न मिलना भी प्रमुख समस्याओं के रूप में सामने आया। बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इन मुद्दों को सरकारी योजनाओं और संबंधित विभागों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed