{"_id":"6745d92b8fb97432e60b8d31","slug":"competitions-held-on-constitution-day-in-kandaghat-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-132934-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाषण में दीपाली और रील \nमेकिंग में अंजलि रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाषण में दीपाली और रील मेकिंग में अंजलि रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट कॉलेज में संविधान दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में संविधान दिवस मनाना गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरिंद्र लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। प्रो. कामिनी नेगी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर भाषण, रील मेकिंग, स्लोगन और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में दीपाली शर्मा ने पहला, अंजलि ने दूसरा और ऋषिका अत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रील मेकिंग में अंजलि, आर्यन और सूर्यलता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाने में दीक्षित, स्मृति और किरण पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन में अमन ठाकुर ने पहला, विवेक शर्मा ने दूसरा और दीक्षित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. गीता नेगी, डॉ. सुधीर कुमार, प्रो. मालविका शर्मा, डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. राधा वर्मा, डॉ. यशिका गुलेरिया, प्रो. पंकज उपस्थित रहे। अमृता और योगिता ने मंच का संचालन किया। प्रो. कामिनी नेगी ने संविधान दिवस पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग को शपथ दिलाई। डॉ. हरिंद्र लाल शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए संविधान में उल्लिखित कर्तव्य को निभाने की बात की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और लगभग 150 विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रो. कामिनी नेगी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार किया।