{"_id":"65366e23f91111f7be056654","slug":"company-workers-themselves-stole-copper-from-the-company-solan-news-c-176-1-ssml1040-9703-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंपनी के कामगारों ने ही चुराया कंपनी से तांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंपनी के कामगारों ने ही चुराया कंपनी से तांबा
Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज में पकड़े गए दो कामगार
अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक निजी कंपनी से 2 क्विंटल 15 किलो तांबा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
21 अक्तूबर को बद्दी की एक निजी कंपनी में कंपनी के दो कामगार श्याम यादव व रविंद्र कुमार ने 2 क्विंटल 15 किलो तांबा चोरी कर लिया। तांबा चोरी होने पर कंपनी में शोर मचा। इस बीच सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इसमें चोरी करते हुए कंपनी के ही फोरमैन श्याम यादव और रविंद्र कुमार पटेल पाए गए। कंपनी ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को देखकर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कंपनी से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। डीएपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।