फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Colourful cultural programme organised at Barotiwala School, meritorious children honoured

Solan News: बरोटीवाला स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Colourful cultural programme organised at Barotiwala School, meritorious children honoured
बरोटीवाला स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती हुई छात्राएं- संवाद।
वार्षिक समारोह में बच्चों ने गिद्दे, भंगड़ा व नाटी पेश से दर्शकों का मोहा मन
विज्ञापन


दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बांटे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्यातिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर परबच्चों ने गिद्दे, भंगड़ा व हिमाचली नाटी पेश कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों को लेकर मुख्यातिथि अवगत कराया। कार्यक्रम में कबड्डी में राज्य स्तर पर भाग लेने पर प्रदीप कुमार व गौरव, हैंडबाल में मनप्रीत, ओमजीत, सुमीत, कनिका व खुशी, अंडर-19 वर्ग में आदित्य, सुरेंद्र, निखिल, अनियस, सलोनी, रोशनी व जुली को सम्मानित किया गया। विधायक ने बच्चों को प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शपथ दिलाई। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में प्रधानाचार्य की मांग पर बायो लैब बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed