{"_id":"69d3b5ec68f814891c0da1c6","slug":"colonel-arun-kainth-became-the-state-president-of-bharat-vikas-parishad-solan-news-c-176-1-ssml1040-166665-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कर्नल अरुण कैंथ बने भारत विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कर्नल अरुण कैंथ बने भारत विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के नए अध्यक्ष का स्वागत करते परिषद के सदस्य। स्रोत : परिषद
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पूर्व) की नई कार्यकारिणी का सोलन में आयोजित बैठक में गठन किया गया। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से कर्नल अरुण कैंथ को प्रदेशाध्यक्ष चुना। इसके अलावा बद्दी के दीप कुमार आर्य को महासचिव और शिमला के रविकल्प उप्पल को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कर्नल अरुण कैंथ इससे पहले भी सोलन इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। परिषद के सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश इकाई का नेतृत्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए नई कार्यकारिणी तेजी से कार्य करेगी और प्रदेश में नई शाखाओं का गठन तथा सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
महासचिव दीप कुमार आर्य इससे पहले परिषद की बद्दी इकाई के संस्थापक अध्यक्ष रह चुके हैं। वित्त सचिव रविकल्प उप्पल शिमला इकाई में सचिव और अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। संवाद