फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cold increased due to rain in Solan and hailstorm in Chail

Solan News: सोलन में बारिश और चायल में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Mon, 23 Oct 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 23 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
रबी फसलों के लिए संजीवनी, तैयार मक्की की फसल को नुकसान
विज्ञापन

सोलन में गेहूं, लहसुन, और जइ की बिजाई का शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। जिला मुख्यालय सोलन में हल्की बारिश और चायल में ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा हो गया है। दोपहर बाद एकदम से मौसम खराब होते ही बारिश शुरू हो गई है। जबकि चायल क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश रबी फसलों के लिए संजीवनी बताई जा रही है। जबकि तैयार मक्की की फसल और किसानों की ओर से काटे गए पशु चारे के खराब होने की भी संभावना बन गई है।

जानकारी के अनुसार बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हुआ, वहीं मौसम के अचानक करवट लेने से जिला ठंड की चपेट में आ चुका है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। शहर में शाम के समय लोग आग तापते भी दिखे। जिले के धर्मपुर, कंडाघाट, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, परवाणू सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इन दिनों किसान ठंड के लिए पशु चारे के लिए घास की कटाई भी कर रहे है। लेकिन बारिश से कटा हुई घास भीग गई है। भीगने से घास खराब होने की संभावना बनी हुई है। पर्यटक नगरी चायल के साथ लगती ग्राम पंचायतें नगाली, झाझा, जनेडघाट, सकोड़ी, बाजनी, रहेड और हिन्नर में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि भी हुई। इस कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed