{"_id":"613f97d28ebc3eb6341b120b","slug":"col-shandil-assured-to-support-farmers-facing-financial-crisis-shandil-solan-news-sml3836526113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक मंदी झेल रहे किसानों की मदद की करेंगे पैरवी : डॉ. शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक मंदी झेल रहे किसानों की मदद की करेंगे पैरवी : डॉ. शांडिल
विज्ञापन
साधुपुल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल 23 लोग सदस्य विधायक के साथ। संवा
- फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सहित जिले में नकदी फसलों में मंदी से किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। उन्हें राहत की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार से किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण ब्याज माफ करने और किसानों को आर्थिक मदद देने की पैरवी की जाएगी। यह बात उन्होंने साधुपुल के नजदीक दोची गांव में जन समस्याओं को सुनते हुए कही।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के बाद स्थानीय लोगों और बीसीसी उपाध्यक्ष इंद्र सिंह की मांगों पर विधायक निधि से नरगोड़ी संपर्क सड़क का कार्य पूरा करने के लिए एक लाख, साधुपुल में अश्वनी खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने के लिए एक लाख, कल्होग तूंदल के समीप अश्वनी खड्ड पर श्मशानघाट बनाने के लिए लगने वाली राशि देने और धार की सेर में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी करवाने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि विकास के मामले में सरकार या जनप्रतिनिधि को भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान सकोड़ी इंद्र सिंह और युवा नेता लोकेंद्र नेगी के माध्यम से 23 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ शांडिल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने उन्हें पार्टी चिन्ह देकर शामिल किया। कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा, इंद्र कुमार, इंद्र सिंह, विपिन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर और इंद्रपाल मौजूद रहे।