{"_id":"612a7b028ebc3e7a1c7a9105","slug":"col-dhaniram-shandil-visits-solan-hospital-not-satisfied-with-services-provided-solan-news-sml3819020140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन मशीन नहीं चालू, गायनी वार्ड में फर्श तक फैले पानी से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन मशीन नहीं चालू, गायनी वार्ड में फर्श तक फैले पानी से खतरा
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते विधायक। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सीटी स्कैन मशीन चालू नहीं हो पाई है। वहीं शौचालय में लगाए बेतरतीब नलों का पानी गायनी वार्ड के फर्श पर फैल रहा है। स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का औचक निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सोलन अस्पताल केवल सीटी लायक है। इसमें जिला स्तरीय सुविधाएं नहीं हैं। इस दौरान उन्हें कई खामियों का पता चला। उनके साथ नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर और डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा आदि मौजूद रहे।
अस्पताल पहुंचने पर विधायक शांडिल को पता चला कि सीटी स्कैन मशीन खराब है। इसे लगाने के लिए समय पूरा हो गया है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से सीटी स्कैन मशीन की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन को लगाने का कार्य जारी है। कंपनी को कार्य पूरा करने की डेडलाइन दी गई है। जल्द ही लोगों को अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि असुविधाओं को दुरुस्त करने के आदेश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। 20 दिनों सीटी स्कैन मशीन का कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
गायनी वार्ड में बेतरतीब लगा दिए पानी के नल
गायनी वार्ड में मेयर पूनम ग्रोवर ने महिला शौचालय का निरीक्षण कर हालात की जानकारी विधायक कर्नल धनी राम शांडिल को दी। गायनी वार्ड में पीने के पानी के नल बेतरतीब तरीके से बिना जल निकासी लगाने को लेकर भी चिकित्सक को निर्देश दिए। पानी फर्श पर फैला हुआ वार्ड तक पहुंच रहा था। कभी भी कोई बड़ी समस्या हो सकती है।