फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Clusters of up to two schools will be formed on the lines of primary schools.

Solan News: प्राइमरी की तर्ज में जमा दो तक स्कूलों के बनेंगे क्लस्टर

Sun, 05 May 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक क्लस्टर में तीन से सात स्कूल शामिल करने की तैयारी
विज्ञापन

प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को किया जाएगा शामिल
शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजी है जिले से स्कूलों की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्राइमरी की तर्ज पर अब जमा दो तक के स्कूलों के भी क्लस्टर बनाए जाएंगे। इसमें प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। जिला सोलन से शिक्षा विभाग ने 84 क्लस्टर का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा है। जिसमें एक क्लस्टर में तीन से सात स्कूल शामिल किए हैं। इसमें क्लस्टर का एक स्कूल मुख्य होगा, जोकि अपने क्लस्टर के स्कूलों को विभिन्न सुविधा प्रदान करेगा।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1093 स्कूल हैं। जिनमें 130 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, 59 उच्च, 140 माध्यमिक और 764 प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। स्कूलों में परस्पर सहयोग, संसाधनों के साझा करने को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। जिससे इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या भी दूर हो जाएगी। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में क्लस्टर से शिक्षक भेजे जा सकेंगे। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल क्लस्टर का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा गया है। जिसे मंजूरी भी मिल गई है। इसमें आगामी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें कुछ क्लस्टर बना भी दिए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
ये मिलेगी क्लस्टर से सुविधा
स्कूल क्लस्टर बनाने से स्कूलों की कला, संगीत, खेल, व्यवसायिक विषयों, कंप्यूटर की शिक्षा और विषय से संबंधित शिक्षकों का आदान-प्रदान संभव होगा। पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान, खेल उपकरण जैसी सुविधाएं साझा रूप से प्रयोग की जा सकेंगी। आईसीटी से वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन, कला और विज्ञान प्रदर्शनियां, खेल गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, नाटक, एकांकी की संयुक्त तैयारी और प्रदर्शन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed