फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cleaness awareness camp

Solan News: मांगू गांव में स्वच्छता पखवाड़े का समापन

Wed, 15 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के ग्रामीण विस्तार में एक से 15 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन मांगू में हुआ। कश्लोग लाइम स्टोन माइन परिक्षेत्र और आसपास के गांव में अंबुजा फाउंडेशन ने जागरुकता कार्यक्रम और स्वच्छता के महत्व पर विशेष ध्यान दिया। कश्लोग, संघोई, चंडी, जाबलु, नौणी, नेवडी, ग्याना, मलावण, बटेड, मांगू, संघोई, खाता, रौडी, सेरा, शेरजरी, बागा, सुल्ली, सोहरा सहित करीब 55 गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी और सामुदायिक स्वास्थ्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह की देखरेख में मांगू गांव के स्वास्थ्य सखी बिमला शर्मा के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। खनन विभाग प्रमुख कश्लोग सतीश औदिच्य ने कहा कि स्वच्छता के महत्व का प्रतिपादन अंबुजा फाउंडेशन के माध्यम से आसपास के गांवों में किए जाने वाला सार्थक प्रयास है। इस मौके पर भूपेंद्र गांधी, अजीत कुमार सिंह, सुनीता देवी, नीलम ठाकुर सहित सखी बहन कार्यक्रम में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed