{"_id":"6a4802aa7cb3ea977706af24","slug":"class-10-and-12-compartment-exams-begin-solan-news-c-92-1-bls1002-163006-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में विशेष अवसर पर वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए। पहले दिन दसवीं कक्षा की गणित और बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। विद्यार्थियों को 8:45 पर प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका 9:00 बजे दी गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच होगी। केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, बोर्ड ही ले जाने दिया जाएगा। बैग सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे घड़ी, मोबाइल बाहर ले लिए जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र की तीन सीरीज ए, बी और सी तैयार की गई थी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 16 जुलाई तक होंगी।