{"_id":"687f7d38ebbef2f7860a7bbc","slug":"children-learnt-about-packaging-and-labelling-solan-news-c-176-1-ssml1041-148887-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों ने पैकेजिंग, लेबलिंग की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों ने पैकेजिंग, लेबलिंग की ली जानकारी
विज्ञापन
मानपुरा स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के व्यावसायिक विषय कृषि, रिटेल, टूरिज्म के विद्यार्थी ने एवरग्रीन नर्सरी बागवानियां का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वार्षिक, द्विवाषिक और बारहमासी पौधों को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की।
रिटेल विषय के विद्यार्थियों ने स्मार्ट बाजार बद्दी में विभिन्न विभागों में उत्पादन प्रक्रिया, पैकेजिंग, लेबलिंग इत्यादि के बारे में बारीकी से जाना। टूरिज्म के विद्यार्थियों ने होटल ली-मैरिट किशनपुरा में पर्यटन और आतिथ्य के गुर सीखे। बच्चों ने इंटर्नशिप के दौरान कार्य करने में काफी उत्सुकता दिखाई। व्यवसायिक ट्रेनर्स ने बताया कि एनएसक्यूएफ के तहत स्कूलों में जो व्यवसायिक शिक्षा शुरू की गई है इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करने के लिए जो आवश्यक स्किल चाहिए उनका भी ज्ञान दिया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है, ताकि बच्चे अपने हाथ से उस काम को कर सकें।