{"_id":"6a1c7f3d4905837c100d8e7d","slug":"children-gave-the-message-of-humanity-and-unity-in-the-bal-sant-sammelan-solan-news-c-176-1-ssml1040-170540-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाल संत समागम में बच्चों ने दिया मानवता और एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाल संत समागम में बच्चों ने दिया मानवता और एकता का संदेश
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला की ओर से आयोजित बाल संत समागम कार्यक्रम के दौरान मौजूद श्रद्
बद्दी में आयोजित समागम में 500 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
भजन, नाटक और कविताओं के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों का किया प्रसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। संत निरंकारी मिशन की बरोटीवाला ब्रांच ने बद्दी में एक विशाल बाल संत समागम का आयोजन किया। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रामित के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इस समागम में आसपास के क्षेत्रों से आए 500 से अधिक बच्चों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाई साहब परमजीत मोमन ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बचपन ही सुंदर समाज की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के साथ आध्यात्मिकता, सेवा, सत्संग और सिमरण के संस्कार देने चाहिए। इससे उनका पूरा जीवन सहज, सरल और आनंदमयी बनता है। समागम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ मंच संभाला। उन्होंने भक्तिमय गीत और भजन प्रस्तुत कर ईश्वर की महिमा का गुणगान किया। बच्चों ने प्रेरणादायक नाटकों और कविताओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, विनम्रता और आपसी एकता का संदेश दिया। संपूर्ण हरदेव बाणी के पावन छंदों का सस्वर पाठ भी किया गया, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोन 5ए सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने अपने विचार रखे। बाल संत समागम निमंत्रण पैलेस सनसिटी सड़क पर आयोजित किया गया था। ब्रांच की स्थानीय मुखी सुशीला अरोड़ा ने संत समागम में आए हुए सभी संतों और बच्चों के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सोलन जोन 5ए सेवादल के भाई-बहनों को भी धन्यवाद दिया। प्रबंधक समिति की ओर से की गई व्यवस्था में लगे सदस्यों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।